Wednesday, April 20, 2016

comming soon गोलमाल 4! इस बार होगा कुछ अलग


मुंबई। मुंबई के हिट निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी एक बार फिर से गोलमाल लेकर आ रहे हैं। जी हां रोहित शेट्टी अपनी गोलमाल सीरीज की आगामी फिल्म गोलमाल 4 पर काम शुरू कर रहे हैं। साथ ही रोहित शेट्टी एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी राम लखन की कहानी पर भी काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले आई थी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। वैसे रेाहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज की सभी फिल्में हिट गई हैं। रोहित शेट्टी काफी समय से गोलमाल 4 बनाने की सोच रहे थे लेकिन अष्टविनायक प्रोड्क्शन के साथ किसी बात को लेकर विवाद के चलते अभी तक इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हो पाया था। अब विवाद सुलझ गया है तो इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है।
 रोहित शेट्टी का कहना है कि गोलमाल 4 में दर्शकों को बहुत कुछ अलग व पहले से ज्यादा मनोरंजक देखने को मिलेगा। एक इवेंट में रोहित शेट्टी ने कहा कि वे गोलमाल बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने कहा कि जल्द ही उनकी दोनों फिल्मो राम लखन और गोलमाल 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। रोहित शेट्टी की इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन की धमाकेदार वापसी होगी।

No comments:

Post a Comment